जिला बाल संरक्षण इकाई, सारण
सारण, छपरा
04 जुलाई 2026
जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा पीएम केयर्स योजना के चार लाभार्थियों के साथ नियमित तिमाही मुलाकात की गई। पीएम केयर्स भारत सरकार की योजना है। जिसमें कोरोना के कारण अनाथ 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को आच्छादित किया गया है।
जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त बैठक में लाभार्थियों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली गयी। एक लाभुक को कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिलवाने हेतु सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, सारण को निदेश दिया गया। एक लाभुक को Student Credit Card से जोड़ने हेतु निदेशित किया गया। अंत में जिलाधिकारी सारण द्वारा सभी लाभुकों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल संरक्षण पदाधिकारी, आदि उपस्थित थे।
#PMCares
#beneficiary
#saran
#chapra
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
13 views | Saharsa, Bihar | Jul 4, 2026