पंचकूला: लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर सेक्टर-1 व सेक्टर-14 में डीसीपी की अध्यक्षता में पुलिस ने किया रिहर्सल
लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर सेक्टर 1 ओर सेक्टर 14 में डीसीपी हिमाद्री कौशिक की अध्यक्षता में पुलिस रिहर्सल की गई। डीसीपी द्वारा मतगणना को लेकर पुलिस सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया और सभी पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। मतगणना को लेकर सेक्टर 1 और सेक्टर 14 कॉलेज का रूट भी डायवर्ट किया गया है। मतगणना केंद्र के आसपास पुलिस नाके लगाए गए है।