Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

गुलाब सिंह पटेल की स्मृति में प्रतिमा और इतिहास स्थापित किया जाएगा : विधायक ललिता यादव छतरपुर। भारत छोड़ो आंदोलन के युवा शहीद और स्वतंत्रता सेनानी गुलाब सिंह पटेल के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छतरपुर विधायक ललिता यादव ने उनके बलिदान को नमन करते हुए कहा कि गुलाब सिंह पटेल केवल एक समाज या क्षेत्र के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनका त्याग और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विधायक ललिता यादव ने कहा कि जहां भी समाज के लोग उचित स्थान चिन्हित करेंगे, वहां गुलाब सिंह पटेल की प्रतिमा स्थापित कर उनके जीवन और संघर्ष से जुड़ा इतिहास भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी उनके बलिदान से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों का सम्मान केवल स्मारकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके विचारों और संघर्षों को समाज तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह पटेल ने मात्र 16 वर्ष की आयु में देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी का इतिहास केवल एक जिले तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे प्रदेश और देश में उनके योगदान को पढ़ाया और लिखा जाना चाहिए। इससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की भावना मजबूत होगी। ललिता यादव ने कहा कि आजादी के आंदोलन में अनेक गुमनाम और कम चर्चित वीरों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल सकी जिसके वे हकदार थे। गुलाब सिंह पटेल जैसे शहीदों के जीवन और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी गुलाब सिंह पटेल के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

MORE NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026

जनता का विश्वास जीतने शुरू हुआ जन विश्वास अभियान: सांसद श्री राहुल लोधी                                                                                  

कलेक्टर ने कहा अभियान में शिविरों, राजस्व मोबाईल कोर्ट, मोबाईल स्वास्थ्य यूनिट एवं कैम्प के माध्यम से लाभान्वित हुए हितग्राही

 शिविरों से और मौके पर प्राप्त आवेदनों को तत्काल किया समाधान

बक्सवाहा में आम नागरिकों से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का हुआ सीधा संवाद, मौके पर हितग्राही हुए लाभांवित
-
 राज्य शासन के निर्देशानुसार छतरपुर जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को बक्सवाहा जनपद मुख्यालय के आजीविका भवन में शिविर का आयोजन हुआ। अभियान के दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री राहुल लोधी, म.प्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती श्रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, अपर कलेक्टर श्री विनय द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु मौजूद रहे।
अभियान के तहत अधिकारियों ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। अधिकारियों द्वारा कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री राहुल लोधी ने कहा कि जनता का विश्वास जीतने के लिए ही जनविश्वास अभियान चलाया गया है। इस दौरान सभी लोगों के पास प्रशासन स्वयं चलकर आया और उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण कर रहा है। 
  म.प्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव ने कहा कि प्रशासन आपके द्वारा आपकी समस्याओं को सुनने आया है, जिससे मौके पर ही लोगों को निराकरण मिल सके।
   कलेक्टर ने कहा इस अभियान में शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना उद्देश्य है। अभियान में शिविरों, राजस्व मोबाईल कोर्ट, मोबाईल स्वास्थ्य यूनिट एवं कैम्प लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई आवेदकों के मौके पर ही निराकरण किए गए। 

जनविश्वास शिविर में 1296 से अधिक आवेदनों के हुए त्वरित निराकरण

  शिविर के पूर्व ही जनपद स्तर पर दो दिवसीय समस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल निराकरण तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

राजस्व के कुल 640 आवेदन मौके पर निराकृत

कलेक्टर ने नवाचार करते हुए राजस्व मोबाईल कोर्ट के माध्यम से तत्काल 144 आवेदनों का मौके पर कराया निराकरण

   राजस्व विभाग के प्राप्त 2 दिन के शिविरों के नामांतरण, बंटवारा, जाति, जन्म एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों के 656 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 640 का शिविर में निराकरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, समग्र डाटा सुधार, संबल योजना सहित 433 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया।
शिक्षा विभाग के 6 तथा स्वास्थ्य विभाग के 56 आवेदनों का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के 20 तथा जल निगम के 110 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। नगर परिषद के 31 आवेदनों का भी तत्काल निराकरण किया गया। शेष अन्य विभागों के भी आवेदन प्राप्त हुए जिनको समयसीमा में नियमानुसार निराकृत करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने नवाचार करते हुए बक्सवाहा में ही मोबाईल कोर्ट के माध्यम से राजस्व प्रकरणों की सुनवाई कराकर प्राप्त 144 आवेदनों का मौके पर ही आदेश जारी कर निराकरण कराया। 
साथ ही स्वास्थ्य मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए।

हितग्राहियों को लाखों रुपये की स्वीकृति और योजनाओं का लाभ

हितग्राही मौके पर हुए लाभांवित, रामकृपाल लोधी को मिली व्हीलचेयर

   प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। सामाजिक न्याय पेंशन के तहत 59 व्यक्तियों को 35 हजार 400 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। संबल योजना के तहत 13 हितग्राहियों के लिए 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। पीएम स्वनिधि योजना के 7 प्रकरणों में 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।
इसके साथ ही भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत 1 हितग्राही को 2 लाख रुपये तथा जननी सुरक्षा योजना के तहत 247 हितग्राहियों और प्रसूति सहायता योजना के 32 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। हितग्राही रामकृपाल लोधी को मौके पर ही निः शक्तजन सहायता योजना के तहत व्हीलचेयर मिली।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Sagar Commissioner

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 जनता का विश्वास जीतने शुरू हुआ जन विश्वास अभियान: सांसद श्री राहुल लोधी कलेक्टर ने कहा अभियान में शिविरों, राजस्व मोबाईल कोर्ट, मोबाईल स्वास्थ्य यूनिट एवं कैम्प के माध्यम से लाभान्वित हुए हितग्राही शिविरों से और मौके पर प्राप्त आवेदनों को तत्काल किया समाधान बक्सवाहा में आम नागरिकों से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का हुआ सीधा संवाद, मौके पर हितग्राही हुए लाभांवित - राज्य शासन के निर्देशानुसार छतरपुर जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को बक्सवाहा जनपद मुख्यालय के आजीविका भवन में शिविर का आयोजन हुआ। अभियान के दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री राहुल लोधी, म.प्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती श्रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, अपर कलेक्टर श्री विनय द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु मौजूद रहे। अभियान के तहत अधिकारियों ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। अधिकारियों द्वारा कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री राहुल लोधी ने कहा कि जनता का विश्वास जीतने के लिए ही जनविश्वास अभियान चलाया गया है। इस दौरान सभी लोगों के पास प्रशासन स्वयं चलकर आया और उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण कर रहा है। म.प्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव ने कहा कि प्रशासन आपके द्वारा आपकी समस्याओं को सुनने आया है, जिससे मौके पर ही लोगों को निराकरण मिल सके। कलेक्टर ने कहा इस अभियान में शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना उद्देश्य है। अभियान में शिविरों, राजस्व मोबाईल कोर्ट, मोबाईल स्वास्थ्य यूनिट एवं कैम्प लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई आवेदकों के मौके पर ही निराकरण किए गए। जनविश्वास शिविर में 1296 से अधिक आवेदनों के हुए त्वरित निराकरण शिविर के पूर्व ही जनपद स्तर पर दो दिवसीय समस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल निराकरण तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। राजस्व के कुल 640 आवेदन मौके पर निराकृत कलेक्टर ने नवाचार करते हुए राजस्व मोबाईल कोर्ट के माध्यम से तत्काल 144 आवेदनों का मौके पर कराया निराकरण राजस्व विभाग के प्राप्त 2 दिन के शिविरों के नामांतरण, बंटवारा, जाति, जन्म एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों के 656 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 640 का शिविर में निराकरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, समग्र डाटा सुधार, संबल योजना सहित 433 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। शिक्षा विभाग के 6 तथा स्वास्थ्य विभाग के 56 आवेदनों का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के 20 तथा जल निगम के 110 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। नगर परिषद के 31 आवेदनों का भी तत्काल निराकरण किया गया। शेष अन्य विभागों के भी आवेदन प्राप्त हुए जिनको समयसीमा में नियमानुसार निराकृत करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने नवाचार करते हुए बक्सवाहा में ही मोबाईल कोर्ट के माध्यम से राजस्व प्रकरणों की सुनवाई कराकर प्राप्त 144 आवेदनों का मौके पर ही आदेश जारी कर निराकरण कराया। साथ ही स्वास्थ्य मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। हितग्राहियों को लाखों रुपये की स्वीकृति और योजनाओं का लाभ हितग्राही मौके पर हुए लाभांवित, रामकृपाल लोधी को मिली व्हीलचेयर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। सामाजिक न्याय पेंशन के तहत 59 व्यक्तियों को 35 हजार 400 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। संबल योजना के तहत 13 हितग्राहियों के लिए 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। पीएम स्वनिधि योजना के 7 प्रकरणों में 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत 1 हितग्राही को 2 लाख रुपये तथा जननी सुरक्षा योजना के तहत 247 हितग्राहियों और प्रसूति सहायता योजना के 32 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। हितग्राही रामकृपाल लोधी को मौके पर ही निः शक्तजन सहायता योजना के तहत व्हीलचेयर मिली। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Sagar Commissioner

Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन मार्च एवं मौन सभा आयोजित

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
-------
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद छतरपुर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारत विभाजन के दौरान विस्थापन एवं विभाजन की त्रासदी में प्रभावित हुए लोगों की स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

नगरपालिका से शहीद चौक तक निकला मौन मार्च

कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद कार्यालय से शहीद चौक तक मौन मार्च निकाला गया। मार्च में उपस्थित लोगों ने मौन रहकर विभाजन की विभीषिका में प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं पीड़ा को स्मरण किया।

नगर पालिका सभाकक्ष में हुई मौन सभा

मौन मार्च के उपरांत नगर पालिका सभाकक्ष में मौन सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले नागरिकों एवं विस्थापित परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

विद्यालयों में भी हुए जागरूकता कार्यक्रम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को भारत विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम, उसके कारणों तथा आम नागरिकों पर पड़े प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को इतिहास से सीख लेते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
#chhatarpur

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन मार्च एवं मौन सभा आयोजित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन ------- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद छतरपुर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारत विभाजन के दौरान विस्थापन एवं विभाजन की त्रासदी में प्रभावित हुए लोगों की स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। नगरपालिका से शहीद चौक तक निकला मौन मार्च कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद कार्यालय से शहीद चौक तक मौन मार्च निकाला गया। मार्च में उपस्थित लोगों ने मौन रहकर विभाजन की विभीषिका में प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं पीड़ा को स्मरण किया। नगर पालिका सभाकक्ष में हुई मौन सभा मौन मार्च के उपरांत नगर पालिका सभाकक्ष में मौन सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले नागरिकों एवं विस्थापित परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं। विद्यालयों में भी हुए जागरूकता कार्यक्रम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को भारत विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम, उसके कारणों तथा आम नागरिकों पर पड़े प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को इतिहास से सीख लेते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। #chhatarpur

Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

छतरपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया के नेतृत्व में

छतरपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया के नेतृत्व में

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 14, 2026