झांसी: राष्ट्रीय पोषण माह 2025: मिशन शक्ति 5 के तहत जागरूकता रैली को प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में दिखाई हरी झंडी
Jhansi, Jhansi | Sep 21, 2025 मिशन शक्ति 5 के तहत राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अवसर पर, प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने रविवार को सर्किट हाउस से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या को खत्म करने और सही पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।