झांसी: जीआईसी प्राक्तन छात्र संगठन का 24वां स्थापना दिवस समारोह 21 सितंबर को जीआईसी के सेंट्रल हॉल में आयोजित होगा
Jhansi, Jhansi | Sep 20, 2025 जीआईसी प्राक्तन छात्र संगठन का 24वां स्थापना दिवस समारोह 21 सितंबर को जीआईसी के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष, इंजीनियर मुकेश गुप्ता करेंगे।