झांसी: खटीक समाज के श्रीराम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष बने वीरेंद्र खटीक, गहमागहमी के बीच संपन्न हुए विभिन्न पदों पर चुनाव
Jhansi, Jhansi | Sep 20, 2025 360 गोत्र खटीक समाज के श्रीराम जानकी मंदिर समिति के चुनाव शनिवार को 3 बजे गहमागहमी के बीच संपन्न हुए। सर्वसम्मति से वीरेंद्र खटीक को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया। इसके अलावा, धर्मेंद्र पाखरे ने महामंत्री और रंजीत किरार ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।