झांसी: भंडारी गेट स्थित एक घर में घुसा सांप, घर वालों में मचा हड़कंप, सपेरे ने किया रेस्क्यू, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Sep 21, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी गेट स्थित एक घर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बड़ा सांप घर के अंदर घुस आया। सांप को देखकर घरवाले घबरा गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। तुरंत ही एक सपेरे को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ने का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सपेरे ने बेहद कुशलता से सांप को पकड़ा और उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।