पीरटांड: मधुबन में भगवान के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र जयकारों और भक्ति में सराबोर हो उठा।
मधुबन में शनिवार सुबह 9 बजे भगवान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ऐरावत हाथी पर विराजमान देवराज इंद्र एवं शचि इंद्राणी भगवान को अपने हाथों में ऊपर उठाकर सुमेरू पर्वत की ओर ले जाते हुए आकर्षक एवं मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। इस दिव्य झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।