आरोन: जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, सिविल अस्पताल आरोन में हीट क्लिनिक शुरू
Aron, Guna | Apr 30, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने भीषण गर्मी में लोगो को बचाने एडवाइजरी जारी की है। 30 अप्रैल को मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी आरोन ने बताया, भीषण गर्मी और लु के बढ़ते प्रभाव को लेकर आरोन अस्पताल में हीट क्लिनिक शुरू किया है जिसका निरीक्षण भी किया। गर्मी और लू से प्रभावित मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा। भीषण गर्मी में लोग स्वास्थ्य का ख्याल रखें।