चलती बाइक पर खतरनाक स्टंटबाजी
बिलासपुर शहर की सड़कों पर एक युवक की खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक कलेक्टर बंगले से गोलबाजार की ओर चलती बाइक पर कभी लेटता तो कभी खड़े होकर बाइक चलाता नजर आ रहा है। व्यस्त सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी से दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के करतब से गंभीर हादसे का खतरा बना रहता है। अब युवक की पहचान और मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर नजर बनी हुई है।
#BilaspurNews #ViralVideo #BikeStunt #TrafficRules #ChhattisgarhNews