सिमगा: बंदोबस्त की गड़बड़ी उजागर, त्रुटि का फायदा उठाकर किसानों को परेशान करने का आरोप
ग्राम धोधा में जमीन में बंदोबस्त में हुई गंभीर त्रुटि का मामला सामने आया है जिसमें आरोप है कि रिकॉर्ड की गलती का फायदा उठाकर एक व्यक्ति द्वारा वर्षों से किसानों को परेशान किया जा रहा है मामले की उच्च स्तरीय शिकायत की गई है और जांच कर कार्यवाही की मांग भी की गई है