पंचकूला में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज, दो कॉलोनियों में तोड़फोड़
बरवाला और प्लासरा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
सीएलयू/लाइसेंस के बिना निर्माण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीटीपी बबीता गुप्ता
पंचकूला, 13 जुलाई : उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में और डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गांव बरवाला व गांव प्लासरा में 2 अवैध काॅलोनियों में तोड फोड की गई। इस तोड फोड में कच्चा रोड नेटवर्क़, 1 डीपीसी और 3 प्लाटों की निशानदेही को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया।
उक्त कार्यवाही पंचकूला, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, श्री अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला, श्री डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस संबंध में उक्त जानकारी देते हुए डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी।
उन्होंने कहा की आम जनता से अनुरोध किया गया है कि विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत काॅलोनी विकसित न करें।
Panchkula, Panchkula | Jul 14, 2026