बिजावर: सीजन की पहली बारिश से जटाशंकर धाम के झरने लबालब, गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे
गुरुवार को शाम 5 बजे बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले छतरपुर के जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश के बाद प्राकृतिक झरने पूरे वेग से बहने लगे और कुंड लबालब भर गए। मनमोहक नजारा देखने पहुंचे श्रद्धालुओं ने "बम-बम भोले" के जयकारे लगाए। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई।