सहसपुर लोहारा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर जिला अस्पताल कवर्धा में भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
21 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में जिला अस्पताल कवर्धा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 20 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया।इसके साथ ही रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।