चन्द्रपुरा: फुसरो-चंद्रपुरा मुख्य सड़क मार्ग के भंडारीदह के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के फुसरो-चंद्रपुरा मुख्य सड़क मार्ग भंडारीदह स्थित अनिल गिरी चौक मे आज देर रात एक मोटरसाइकिल सवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक जेएच 09 ए जेड 6703 गाड़ी से चंद्रपुरा से फुसरो की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुख्य सड़क किनारे हाइवा खड़ा था। जिस कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया।