देवघर: एमएमडीआर कानून के विरोध में झामुमो ने दिया धरना, राष्ट्रपति से की कानून वापस लेने की मांग
एमएमडीआर कानून के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शनिवार को राज्य भर के सभी जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया इस क्रम में देवघर प्रखंड परिसर में भी झामुम कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया और राष्ट्रपति से उक्त कानून को वापस लेने की मांग की।