चौगाईं: खेवली से 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद भेजा जेल
Chaugain, Buxar | Apr 17, 2024 खेवली से 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारी उक्त गांव के हरेन्द्र राय बताया जाता है। मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त गांव में एक कारोबारी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर उनके नेतृत्व में पुलिस ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी किया।