चौगाईं: फफदर मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यूपी के युवक से बरामद 7 लाख 12 हजार 500 रुपए किया गया सीज
Chaugain, Buxar | Apr 13, 2024 फफदर मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यूपी के युवक से बरामद 7 लाख 12 हजार 500 रुपए को सीज किया गया। यह रुपए उसके बाइक के डिग्गी में था, जिसके संबंध में युवक द्वारा संतोषजनक जबाव नहीं दिए जाने पर पुलिस ने उक्त रूपए को जब्त कर लिया। बाद में थाना में सीओ गौतम कुमार की मौजूदगी में उक्त रूपए को सीज किया गया है।