चौगाईं: चौगाई के बंजरिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों से 129940 रूपए पुलिस ने किया बरामद, सीओ ने किया सीज
Chaugain, Buxar | Apr 11, 2024 चौगाई के बंजरिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चालकों के पास से पुलिस ने कुल एक लाख 29 हजार 940 रूपए बरामद किए। इस राशि को सीओ गौतम कुमार की मौजूदगी में सीज किया गया है। मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में उक्त स्थान पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।