चौगाईं: अमसारी गांव से ढाई दशक से अधिक समय से फरार चल रहे हत्या, लूट व डकैती के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Chaugain, Buxar | Apr 10, 2024 अमसारी गांव से ढाई दशक से अधिक समय से फरार चल रहे हत्या, लूट व डकैती के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त अमसारी गांव के श्रीपति भर उर्फ रामपति भर उर्फ चिरकुट भर है। जो पिछले ढाई दशक से अधिक समय से पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार चल रहा था। उस पर मुरार में डकैती के अलावे अन्य थाना में मामला दर्ज हैं।