अरवल: पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर शुरू, आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
Arwal, Arwal | May 18, 2026 जिले में 19 मई 2026 से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में आम लोगों की समस्याओं एवं आवेदनों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तर पर गठित सहयोग शिविर कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मी लगातार प्राप्त आवेदनों की मॉनिटरिंग कर उनके निष्पादन की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।