बलरामपुर: बलरामपुर के कलेक्टर कटारा ने स्वयं भरा जनगणना पत्रक, नागरिकों से सहयोग की की अपील
छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है।बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आज दिनाँक 17 अप्रैल दिन शुक्रवार को समय तकरीबन 2 बजे स्वगणना के माध्यम से स्वयं जनगणना में रजिस्टर किया है।