इंदौर: सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में तय हुआ ई रिक्शा के परमिट अब नहीं होंगे जारी,शहर के चिन्हित चौराहों पर सिग्नल भी लगाए जाएंग
Indore, Indore | Feb 3, 2024 इंदौर में ई-रिक्शा के रूट निर्धारण के संबंध में आगामी 10 से 15 दिन में रूट आवंटन की प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही नए ई-ऑटो रिक्शा के पंजीयन को प्रतिबंधित करने के संबंध में अगले एक माह के बाद राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा यह निर्णय कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिये गए।