कदवा: चांदपुर में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, ज़िला अध्यक्ष सहित कई नेता उपस्थित
Kadwa, Katihar | May 29, 2025 चांदपुर में गुरुवार को दिन के तीन बजे भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय के अलावा भाजपा के कई नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विशेष चर्चा किया गया जबकि जिला अध्यक्ष ने मौजूद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश भी दिए।