महरौनी: ग्राम सिलावन के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
ग्राम सिलावन के पास बुधवार शाम के समय दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।दुर्घटना के दौरान तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी महरौनी में भर्ती कराया।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर होने पर उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।