गोमिया: स्वांग एवं गोविंदपुर कोलियरी में छापेमारी के दौरान चार मोटरसाइकिल व 2 टन अवैध कोयले को सुरक्षा कर्मियों ने किया जब्त
Gumia, Bokaro | Feb 27, 2024 सीसीएल कथारा महाप्रबंधक के निर्देश एवं क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय स्वांग कोलियरी एवं गोविंदपुर कोलियरी के सुरक्षा कर्मियों के गश्ती दल ने संयुक्त रूप से कोयला चोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। स्वांग एवं गोविंदपुर में छापेमारी के दौरान कोयला चोर मौके से फरार हो गए। इस दौरान चार मोटरसाइकिल व पांच साइकिल जब्त कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।