जबलपुर: गढ़ा के सूरजताल में फिर गंदगी का अंबार, 3-4 माह से सफाई कार्य रुका; रहवासी परेशान
जबलपुर। गढ़ा स्थित वीरेंद्र पुरी वार्ड के सूरजताल तालाब क्षेत्र के रहवासी इन दिनों गंदगी और बदबू से परेशान हैं। तालाब के रखरखाव का काम ठप होने से एक बार फिर तालाब पुरानी बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय लोगों ने रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि सूरजताल के रखरखाव और सौंदर्यीकरण का काम *नगर निगम द्वारा टेंडर* के माध्यम से कराया गया था। टेंडर के बाद कुछ दि