फिरोज़ाबाद: थाना मटसेना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सरगना चौराहे के पास से एक आरोपी को नाजायज हथियार के साथ किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गांव सरगना चौराहे के पास से बबलू नामक आरोपी को अरेस्ट किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की माने तों आरोपी किसी घटना की फिराक था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।