मानपुर: मानपुर के खुटार मे भीषण सड़क हादसा,घर पहुंचने से पहले बाइक सवार हुए दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार,दो युवकों की मौत,एक घायल
Manpur, Umaria | Jun 20, 2026 मानपुर जयसिंहनगर सड़क मार्ग SH 10 में खुटार में फार्म के पास आज एक भीषण और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ है।जहां बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हुई है जिससे इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।बताया जाता है कि बाइक सवार तीनो युवक गोवर्दे के खैरभान टोला के निवासी है जो रिश्तेदारी मे गए थे।