भीलवाड़ा: मारुति कॉलोनी में चौकीदार ने गोदाम में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मारुति कॉलोनी में एक चौकीदार ने गोदाम में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। वही मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया इस पर पुलिस ने गोदाम मालिक की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव का संस्था के सहयोग से दाह संस्कार करवाया।