खलारी: केडीएच परियोजना: साइलो प्रोजेक्ट में मधुकम कंपनी के मजदूरों ने काम किया ठप
खलारी सीसीएल एनके एरिया के केडीएच परियोजना के साइलो प्रोजेक्ट में कार्यरत मधुकाम कंपनी के मजदूरों ने शुक्रवार सुबह से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी का काम पूरी तरह ठप कर दिया। मजदूरों ने एकजुट होकर कार्यस्थल पर प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मजदूरों का आरोप है कि कंपनी उनका शोषण कर रही है और बुनियादी श्रम नियमों की अनदेखी की जा रही है