राजनगर: बागेश्वर धाम में पितृ शांति के लिए ऑनलाइन हवन शुरू, 84 हजार परिवार जुड़े; 30 हजार श्रद्धालुओं ने परिसर में दी आहुति
पितरों की शांति और पितृ मोक्ष की कामना को लेकर बागेश्वर धाम में विशेष ऑनलाइन हवनों की श्रृंखला शुरू की गई है। रविवार रात करीब 10 बजे आयोजित पहले हवन में देश-विदेश से करीब 84 हजार परिवार ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और विधि-विधान के साथ हवन में आहुति अर्पित कर अपने पितरों की शांति की प्रार्थना की। वहीं बागेश्वर धाम परिसर में भी करीब 30 हजार श्रद्धालु इस सामूहिक हव