रायपुर: सतनामियों को औरंगजेब से ज्यादा प्रताड़ित कर रही भाजपा सरकार : पूर्व मंत्री शिव डहरिया
Raipur, Raipur | Jun 13, 2024 बलौदाबाजार हिंसा की घटना पर नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहाँ सरकार दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रही हैं तो दूसरी तरफ विपक्षी दल लगातार राज्य की साय सरकार पर हमलावर बनी हुई हैं। इस पूरे बवाल के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने प्रदेश की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया हैं।