चाईबासा: हाई स्पीड बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की ईलाज के दौरान 15 दिन बाद मौत, प्राथमिकी दर्ज
हाई स्पीड मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए नीमडीह न्यू कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय मथुरा प्रसाद की उपचार के दौरान 15 दिनों बाद मौत हो जाने के मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक के पुत्र एवं विजय इलेक्ट्रिक के प्रोपराइटर विजय प्रसाद द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि घटना चाईबासा के एसोसिएशन ग्राउंड के समीप घटी थी।