बिश्रामपुर: छिपादोहर में अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक हुआ घायल, इलाज जारी
गुरुवार को विश्रामपुर -इटको मुख्य मार्ग पर छिपादोहर गांव समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसकी पहचान छिपादोहर खुर्द निवासी 32 वर्षीय पप्पू यादव के रूप में हुई।जिन्हे स्थानीय लोगो ने रामचंद्र चंद्रवंशी अस्पताल नावाडीह में भर्ती करवाया।जहा चिकित्सको द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है।