बिश्रामपुर: गढ़वा रोड जंक्शन स्टेशन के समीप मानसिक रोगी की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिस
गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर रेहला थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुदामा विश्वकर्मा के पुत्र मानसिक रूप से कमजोर मनतोष कुमार उम्र 26 वर्ष की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही रेहला थाना और जीआरपी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आगे की कारवाई में जुट गई हैं।