जहानाबाद: सुजातपुर में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम
जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय रोशन कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक युवक स्टेज पर कट्टा लेकर चढ़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हथियार लोड करने के दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीधे बच्चे के सिर में जा लगी।