मंडला: मालीमोहगांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवार, कलेक्टर से लगाई गुहार
Mandla, Mandla | Jun 14, 2026 नगर पालिका ने प्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी घटक) के लिए चिन्हित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से करीब डेढ़ दर्जन अतिक्रमण हटाए। रविवार दो बजे प्रभावित लोग कलेक्टर के पास पहुंचकर बिना समय दिए झोपडिय़ों में जेसीबी चलाने का आरोप लगाया। प्रशासन का कहना है कि यह भूमि नगर पालिका क्षेत्र के भूमिहीन नागरिकों को आवास देगें।