सुगौली: सुगौली में गैस लेने को लेकर गैस गोदाम पर उमड़ी भारी भीड़, लोगों में नोकझोंक के बाद बुलानी पड़ी पुलिस
मध्य एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर गैस संकट की संभावना पर सुगौली के गैस गोदाम पर गैस लेने को लेकर प्रतिदिन लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। इसी क्रम में गुरुवार को गैस लेने पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई। स्थिति यह कि लोग आपस मे बुरी तरीके से उलझ गए। जिसको लेकर पुलिस को बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ पर काबू पाया।