झांसी: दबंगों ने लाठी-डंडों से युवक के साथ की मारपीट, चिरगांव के पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Mar 3, 2025 झांसी के चिरगांव निवासी एक युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि पच्चीस फरवरी को कुछ दबंग युवक उसको जबरन गाड़ी में बैठा ले गए और उसके साथ लाठी डंडे आदि से जमकर मारपीट की।जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाना चिरगांव में की गई। आरोप है कि अभी तक उन दबंगों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई।