सवायजपुर: पाली पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद समरसता विभाग के पूर्व प्रांत संयोजक ने कहा- नगर में जन सुविधाओं का अभाव
पाली पहुंचे विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता विभाग के पूर्व प्रांत संयोजक सतीश अग्निहोत्री ने कहा कि नगर में जन सुविधाओं का अभाव है, यहां नगर पंचायत द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने ईओ के पाली न रहने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि पाली के लिए अलग से ईओ की पोस्टिंग होनी चाहिए, जबकि वर्तमान ईओ के पास दो जगह का चार्ज है।