घाटमपुर: जुरैया गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में पड़ी नरई मे लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
रेउना थाना क्षेत्र के जुरैया गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में खड़ी नरई मे आग लग गई। आग लगी देख ग्रामीणों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हैं। पर जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक किसानों के अनुसार लगभग 28 बीघा नरई जलकर राख हो गई। जिससे किसानों का कुंतलों भूसे का नुकसान हुआ है।