रेउना थाना क्षेत्र के बेहुटा गांव में ट्रैक्टर बैंक करते समय खंभा टूटकर युवक के ऊपर गिर गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन फानन में युवक को निजी वाहन से सीएचसी घाटमपुर लाए। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं।