घाटमपुर: मिरानपुर गांव में गेहूँ की कतराई के दौरान मजदूर थ्रेसर में घुसा, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
घाटमपुर क्षेत्र के मिरानपुर गांव में गेहूं की कतराई के दौरान मजदूर थ्रेसर में घुस गया। हादसे में मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से थ्रेसर खुलवाकर मजदूर के शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।