घाटमपुर: जवाहर नगर उत्तरी मोहल्ले में सिलेंडर का रेगुलेटर चेक करने के दौरान लगी आग से मां-बेटे झुलसे, जिला अस्पताल रेफर
घाटमपुर कस्बे के जवाहर नगर उत्तरी मोहल्ले में सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने के बाद चेक करने के दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से मां बेटे झुलस गए। परिजन आनन फानन में निजी वाहन से दोनो को सीएचसी घाटमपुर लाए। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का उपचार कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।