मेदिनीनगर (डालटनगंज): घर से निकली महिला का शव कांदू मोहल्ला के पास रेलवे ट्रैक पर मिला, पुलिस जांच में जुटी
मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के टीओपी-2 अंतर्गत कांदू मोहल्ला के पास रेलवे ट्रैक से सोमवार सुबह 8 बजे एक महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने पहले शव देखा,जिसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस छानबीन में शव की पहचान 70 वर्षीय राधा देवी, पति राम जी शाह के रूप में हुई। महिला नौडीहा बाजार के सरइडीह की रहने वाली थी। कंदू मोहल्ला (ज्योति आईटीआई के पास) के पास रहती थी।