शाजापुर: ग्राम पनवाड़ी में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह किया गया पथ संचलन का स्वागत
रविवार को ग्राम पनवाड़ी में आरएसएस द्वारा पथ संचलन निकाला गया। जगह-जगह पथ संचलन का स्वागत किया गया। संचलन में स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में शामिल रहे और अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए फोरलेन से होकर निकले। सुरक्षा के लिए पथ संचलन के साथ पुलिस बल भी पूरे समय मौजूद रहा।