शाजापुर: ग्राम चोपेड़ा में मोबाइल कंपनी के टॉवर से इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा ले गए चोर, मक्सी थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम चोपेड़ा में लगे मोबाइल कंपनी के टावर से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार शाम को मक्सी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम चोपेड़ा स्थित मोबाइल कंपनी के टावर से अज्ञात चोर 70 हजार रुपए कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराकर ले गए हैं।