शाजापुर: विधायक अरुण भीमावद सहित जिले के 835 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
जिले में 835 बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने PM मोदी की मन की बात सुनी।प्रधानमंत्री ने कहा कि 'यह 110वां एपिसोड है और ऐसा हो सकता है कि देश में मार्च में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाए।PM मोदी ने युवाओं से चुनाव आयोग के मेरा पहला वोट - देश के लिए अभियान जुड़ कर अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करने आग्रह किया है ।