शाजापुर: छोटा सनकोटा में सड़क हादसे में महिला की माैत के मामले में मोटरसाइकिल चालक पर केस दर्ज
ग्राम छोटा सनकोटा में फोरलेन पर सड़क हादसे में एक महिला की माैत हुई थी। मामले में जांच के बाद लालघाटी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालघाटी थाना पुलिस से रविवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क हादसे में भगवती बाई पति लालू जी निवासी गुलाना की माैत हुई थी। मामले में जांच के बाद मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।